17.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeअन्य राज्यपटना में भीषण ठंड को लेकर गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का...

पटना में भीषण ठंड को लेकर गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

Date:

पटना
भीषण ठंड को देखते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री, कला संगम की संचालिका एवं “समर्थ नारी समर्थ भारत” की राष्ट्रीय सह सयोजिका (बिहार झारखंड एवं वेस्ट बंगाल की प्रभारी) श्रीमति माया श्रीवास्तव एवं UPBC Door windows manufacturing company के CEO द्वारा संयुक्त रूप से पिछले कई दिनो से जरूरतमंद महिलाओ के बीच गर्म कपड़ा, शॉल, स्वेटर आदि का वितरण किया जा रहा है।

वितरण के इसी क्रम में अंतिम दिन 5 जनवरी 2024 को पटना शहर स्थित पुनाईचक में रह रहे जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया। महिलाओं के बीच कंबल का वितरण करते हुए कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री एवं समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कही की “इस भीषण ठंड में जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़े का दान करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। आज जरूरत है कि हर एक व्यक्ति खासकर महिलाओं को चाहिए की आगे आकर जरूरतमंद के बीच जाकर गर्म कपड़े वितरित कर मानवता की रक्षा करे। गरीब लोग गर्म कपड़े पाकर भावुक होते हुए श्रीमती माया श्रीवास्तव की सराहना किया।


माया श्रीवास्तव ने कही कि मैं हर साल जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों, शॉल स्वेटर, कंबल का वितरन करते आ रही हूं।
कंबल का वितरण होते देख लोगों ने कहा कि श्रीमती श्रीवास्तव ने गर्म कपड़े और कंबल का वितरण कर सर्दी से ठिठुरते गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
UPBC Door windows manufacturing company के CEO ने कहा कि गर्म कपड़े कंबल का वितरण कर गरीब असहाय को यह एहसास दिलाया कि समाज में अभी भी मानवता खत्म नहीं हुई है । इस अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, पटना महानगर अध्यक्ष अनिता मिश्रा, राखी सिंह, संगीता त्रिवेदी, रागनी सिंह, मीरा रानी, नीलू शर्मा, संजू देवी, सरिता सिह, किरण ठाकुर, नीरू सिंह, गुड़िया कुमारी, एडवोकेट शालनी सिन्हा, इत्यादि मौजूद रही।

हरिओम कुमार, समाचार संपादक
हरिओम कुमार, समाचार संपादक
डॉ. हरिओम कुमार, समाचार संपादक / समूह संपादक, मातरम् इंडिया (दैनिक हिंदी समाचार पत्र), इंदौर - भोपाल, मध्यप्रदेश

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश