32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअन्य राज्यपटना में होगा प्रदेश की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का...

पटना में होगा प्रदेश की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन..

Date:

समस्तीपुर से संजना मंडल की रिपोर्ट..

समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से राज्य के विभिन्न जिला इकाई की ओर से निर्मित की जा रही सामग्रियों का दो दिवसीय प्रदर्शनी अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पटना में आयोजित किया जाएगा ।

संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने आज इसकी जानकारी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में आयोजित जिला स्तरीय महिलाओं की बैठक में की। यह बैठक चांदनी प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं ने मिथिला पेंटिंग, सिक्की पेंटिंग, आचार, पापर, अदौरी आदि सामग्रियों का प्रदर्शनी भी लगाई।

माया श्रीवास्तव ने कही कि समर्थ नारी समर्थ भारत “स्व रोजगार करने वाली महिलाएं अपने पैर पर खड़ा हो”, इसके लिए सबको एक मंच प्रदान करेगी ताकि उनके द्वारा निर्मित सामग्री अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंच सके। इस कार्यक्रम में पटना की नीरू सिंह भी भाग लेते हुए कही कि समर्थ नारी समर्थ भारत महिलाओं को हर संभव आगे बढ़ाने का प्रयास में दिन रात लगी रहती है।
हमे माया श्रीवास्तव के संकल्प का साथ देना चाहिए ताकि राज्य ही नहीं सभी प्रदेशों की महिलाओं को भी इस संगठन से लाभ मिल सके।

इस अवसर पर पूनम देवी,अनीता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, शोभा देवी, खुशी कुमारी, अनीता देवी, शांति देवी, पुष्पलता कर्ण, सुनीता देवी, चांदनी देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, निर्मला देवी, बॉबी, निशा ,स्मिता कुमारी, रीता कुमारी, अदिति कुमारी आदि महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश