32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअन्य राज्यपटना में महिला स्वालंबन योजना के तहत कपड़ों के प्रदर्शनी का होगा...

पटना में महिला स्वालंबन योजना के तहत कपड़ों के प्रदर्शनी का होगा आयोजन

Date:

पटना। समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से पटना में हनुमान नगर, पुनाईचक स्थित प्रधान कार्यालय में सम्पन्न बैठक में महिलाओं को स्वालंबन योजना के तहत जनवरी के तीसरे सप्ताह में मिथिला पेंटिंग, ऑयल, ब्लॉक पेंटिंग से बने कपड़ों और रेडीमेड कपड़ों, बांधनी साड़ी दुप्पटा ,सलवार सूट, कांच, मिट्टी के बर्तन, प्लास्टिक, प्लाई इत्यादि पर बनाई गई मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार,झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी कला संगम की संचालिका माया श्रीवास्तव ने संगठन की सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारी से अपने क्षेत्र के महिलाओं से विचार विमर्श कर उनके द्वारा तैयार किए गए कपड़ों की सूची प्रदेश कार्यालय को 10 जनवरी तक भेजने का निर्देश दिया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाएं जहां अपनी प्रतिभा को दिखाएंगी वही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।


आज की बैठक की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन अनीता मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन मीरा रानी ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव रागनी देवी, राखी सिंह,निधि सिंह, गीता देवी संगीता त्रिपाठी ,संजू देवी ,नीलू शर्मा, लीला देवी ,कविता सिंह,अनिता मिश्रा,मीरा रानी, निशा सिन्हा किरण ठाकुर , पूजा ठाकुर सविता देवी, सुनैना देवी ,इंदु सिंहा,लता कर्ण,मोनिका दास विमला घोष,प्रीति दास, आंचल घोष , सुविधा सेन,निशु घोष, शकुंतला देवी,समायरा,मीना झा आदि उपस्थित थी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश