38.2 C
Indore
Friday, April 17, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore News: इंदौर में एमबीए छात्रा से रेप और धर्म परिवर्तन की...

Indore News: इंदौर में एमबीए छात्रा से रेप और धर्म परिवर्तन की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Date:

Indore News: इंदौर में एमबीए छात्रा से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना पुलिस को बताई। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज में आरोपी ने अपना नाम बदलकर दोस्ती की और भरोसा जीतकर घर में घुसकर रेप किया। शादी के बाद भी आरोपी हम्स शेख लगातार उस पर दबाव बनाता रहा और धमकी देता रहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह पुराने रिश्ते उजागर कर देगा।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी आरोपी पर एक अन्य छात्रा ने छेड़छाड़ और जबरिया कार में बैठाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार कॉलेज में दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा था। छात्रा के मना करने पर उसने बदसलूकी शुरू कर दी और दूरी बढ़ने पर माफी मांगकर दोबारा संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से कई छात्राओं को परेशान कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़िता ने बताया कि अगस्त में उसकी शादी हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी कि शादी के बाद आरोपी दूर हो जाएगा। लेकिन हम्स शेख लगातार मिलने की कोशिश करता रहा और ब्लैकमेलिंग कर दबाव बनाता रहा। धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने अपने पति को सब कुछ बताया और परिवार की मदद से थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

एफआईआर के मुताबिक 26 जुलाई को आरोपी अचानक छात्रा के घर पहुंचा और बातचीत के बहाने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार मिलने की धमकी दी और छात्रा पर धर्म परिवर्तन और अपनी पसंद के अनुसार शादी करने का दबाव बनाता रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता था और संबंध उजागर करने की धमकी देता था।

कुछ दिन पहले ही आरोपी को पिपल्याहाना ब्रिज के पास एक अन्य छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि उस समय बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी ने आरोपी को बचाने की कोशिश भी की थी। करणी सेना के सदस्यों का कहना है कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने ही आरोपी को फिर पकड़ा और तिलक नगर पुलिस को सौंपा।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश