32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरभमोरी क्षेत्र पहुंचे महापौर, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को...

भमोरी क्षेत्र पहुंचे महापौर, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Date:

इंदौर। बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव और अन्य परेशानियों से बचाने के लिए नगर निगम की तैयारियों का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से भमोरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आती है, वहां पहले से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अपर आयुक्त, जोनल अधिकारी और निगम अमले को पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

भमोरी क्षेत्र पहुंचे महापौर

भमोरी क्षेत्र के रहवासियों ने महापौर को बताया कि पहले तेज बारिश के बाद दो से ढाई घंटे तक पानी भरा रहता था, लेकिन इस बार निगम द्वारा कराए गए कार्यों के कारण पानी तेजी से निकला और स्थिति में सुधार देखने को मिला। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जहां अभी भी कुछ कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मौजूद अवरोधों को हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल निकासी बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

भमोरी क्षेत्र पहुंचे महापौर

महापौर ने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला लगातार मैदान में रहकर कार्य कर रहा है। सुबह कंट्रोल रूम से भी सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि बारिश के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश