27.1 C
Indore
Wednesday, September 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरकलेक्टर शिवम वर्मा की सख्त कार्रवाई, खजराना में लगभग 80 करोड़ की...

कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्त कार्रवाई, खजराना में लगभग 80 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

Date:

  • संयुक्त अभियान में 7 दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां और टीन शेड हटाए गए, अस्पताल निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जूनी इंदौर अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई।

Indore News

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने नगर निगम इंदौर तथा पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम खजराना की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 435/1/1/1, रकबा 1.200 हेक्टेयर पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए वहां निर्मित 7 दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां एवं अस्थायी टीन शेड को हटाया गया।

Indore News

तहसीलदार राकेश सस्तिया ने बताया कि इस कार्रवाई से लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Indore News

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा तथा जनहित के कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्त कार्रवाई, खजराना में लगभग 80 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश