19.1 C
Indore
Thursday, January 15, 2026
HomeDharmaDiwali 2025: दीपावली पर कब करें पूजा?, इस बार सिर्फ 1 घंटे...

Diwali 2025: दीपावली पर कब करें पूजा?, इस बार सिर्फ 1 घंटे 11 मिनट का रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ समय

Date:

इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा। 20 अक्टूबर को शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक किया गया पूजन सबसे शुभ माना गया है।

Diwali 2025: दिवाली (Deepawali) का पर्व हर साल बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह रोशनी का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार इस बार दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त:

इस साल दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ समय शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक रहेगा। पूजा की कुल अवधि 1 घंटा 11 मिनट की होगी। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक रहेगी।

लग्न मुहूर्त और प्रदोष काल:

पंडितों के अनुसार, प्रदोष काल इस बार शाम 5:51 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा।
द्वितीय लग्न रात 7:18 बजे से 9:15 बजे तक शुभ रहेगा।
सिंह लग्न रात 1:48 बजे से सुबह 4:00 बजे तक रहेगा।
चर का चौघड़िया शाम 5:51 से रात 7:26 बजे,
लाभ का चौघड़िया रात 10:37 से 12:12 बजे,
और अमृत चौघड़िया रात 1:48 से सुबह 4:58 बजे तक शुभ रहेगा।

इन सभी समयों में प्रदोष काल और स्थिर वृष लग्न को विशेष रूप से पूजन के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अत्यंत लाभदायक रहेगा।

धन और सुख के लिए विशेष उपाय:

दिवाली के दिन कुबेर यंत्र और श्री यंत्र की स्थापना कर उनकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। पूजा से पहले घर की साफ-सफाई करें। तिजोरी पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं और घी का दीपक जलाएं।

Related Posts

spot_img
ED कार्रवाई और ममता बनर्जी

ED कार्रवाई और ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट...

0
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित हस्तक्षेप से जुड़ा मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत तक...

मध्य प्रदेश