32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
HomeDharmaChoti Diwali Kab Hai 2025: इस बार कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली...

Choti Diwali Kab Hai 2025: इस बार कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली और दीपावली, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Date:

इस साल छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली की तारीखों को लेकर संशय दूर हो गया है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली (Deepawali) का पर्व हिंदू धर्म में सबसे शुभ और भव्य त्योहार माना गया है। इस वर्ष दिवाली और छोटी दिवाली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचांग और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस बार छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाई जाएगी, जबकि बड़ी दिवाली या दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।

छोटी दिवाली को रूप चौदस या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हनुमान जी और यमराज की पूजा का विशेष महत्व होता है। घरों में दीप जलाकर यम दीपदान किया जाता है ताकि परिवार में अकाल मृत्यु का दोष दूर हो सके।

छोटी दिवाली 2025 तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इस दिन यम दीपदान और हनुमान पूजन का विशेष विधान है।

दीवाली 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

दिवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे से 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक रहेगी। गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल 05:46 PM से 08:18 PM और वृषभ काल 07:08 PM से 09:03 PM तक शुभ रहेगा।

दिवाली पूजन विधि और महत्व

इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। मान्यता है कि लक्ष्मी-गणेश पूजन से घर में धन, समृद्धि और सुख-शांति का स्थायी वास होता है। पूजा में चांदी के सिक्के, कमल का फूल, घी का दीपक और मिठाई का भोग अर्पित करना शुभ माना गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश