29.2 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरनिगम दुकानों का किराया बकाया होने पर, निगम ने की दुकान सील...

निगम दुकानों का किराया बकाया होने पर, निगम ने की दुकान सील करने की कार्यवाही

Date:





इंदौर आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार निगम दुकानों का किराया बकाया होने पर किराया वसूली के लिए निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि उसी क्रम में मार्केट विभाग की दुकानों का किराया वर्षो से जमा नहीं करने एवं सूचित किये जाने क बाद भी जमा नहीं कराने पर शास्त्री मार्केट स्थित निम्नलिखित दुकानों पर विगत दिवस शनिवार को कार्यवाही की गई

दुकान क्रमांक 155 शास्त्री मार्केट केसरीमल वीकयलाल जैन पर बकाया किराया राशि 209995/- होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई ।
दुकान क्रमांक 255 शास्त्री मार्केट मीनाबाई केसरीमल जैन पर बकाया किराया राशि 355840 होने पर जब्ती कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई ।
दुकान क्रमांक 235 शास्त्री मार्केट पुष्प पाल विमल चंद सुराणा पर राशि 237731 बकाया होने से जब्ती कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई।
दुकान क्रमांक 236 शास्त्री मार्केट अनिल विमल चंद सुराणा पर राशि 238008/- रुपए बकाया होने पर जब्ती कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई।
दुकान क्रमांक 239 शास्त्री मार्केट अंजना नरेश कुमार सकलेचा पर राशि 91528 बकाया होने पर कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई।
दुकान क्रमांक 240 शास्त्री मार्केट प्रताप सिंह राम सिंह खुराना पर राशि 456812 बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

आयुक्त के निर्देश के क्रम में निगम मार्केट की दुकानों के किराया बकाया होने पर निगम द्वारा कार्यवाही लगाता जारी रहेगी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश