22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबिजनसजन्माष्टमी पर शेयर बाजार ने लगाई 600 अंकों की छलांग

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार ने लगाई 600 अंकों की छलांग

Date:

पूरे देश में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है और भारतीय शेयर बाजार में भी इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने जोरदार शुरुआत की। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 25,000 के पार पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स 302 अंकों की बढ़त के साथ 81,388.26 के लेवल पर ओपन हुआ और ये तेजी बढ़ती चली गई। खबर लिखे जाने तक सुबह 10.10 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 645.15 अंक की तेजी के साथ 81,731.36 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के 30 में से 24 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने बाजार खुलने के साथ ही जोरदार तेजी पकड़ी। एनएसई निफ्टी 82 अंकों की उछाल के साथ 24,906.10 के स्तर पर खुला और कुछ ही देर में ये तूफानी रफ्तार से भागते हुए 25,000 के लेवल को फिर से पार कर गया। सुबह 10.10 बजे तक ये 191.65 अंक की बढ़त के साथ 25,014 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश