32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeराष्ट्रीयओला राइड रद्द करने पर ड्राइवर ने मारा लड़की को चांटा, बोला–...

ओला राइड रद्द करने पर ड्राइवर ने मारा लड़की को चांटा, बोला– गैस तेरा बाप देता

Date:

बंगलुरु की घटना, वीडियो वायरल होने के बाद हुई पुलिस करवाई

बेंगलुरु। ओला राइड कैंसल करना एक ऑटो ड्राइवर को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला यात्री को थप्पड़ तक मार दिया। घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, खबर है कि पुलिस ने आरोपी ऑटो वाले को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, कार्रवाई जारी है। इंटरनेट यूजर्स भी ड्राइवर के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार, ‘महिलाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर दिन दहाड़े यह व्यक्ति सिर्फ राइड कैंसल करने पर दो महिलाओं को मार सकता है, तो सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है कि एकांत इलाकों में यह कितना खतरनाक हो सकता है। बेंगलुरु पुलिस यह जरूरी है कि इस ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो। उसकी हरकत सिर्फ खतरा पैदा नहीं करती, बल्कि शहर की छवि को भी धूमिल करती हैं…’ वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ऑटो ड्राइवर किसी अन्य ऑटो में बैठी महिला पर नाराज हो रहा है। इस दौरान एक अन्य ड्राइवर भी अपनी सीट पर बैठा है। वह लड़की पर चिल्ला रहा है, ‘गलती कैसे होता है? बोलो। तेरा बाप देता है क्या गैस।’ इस दौरान युवती लगातार सवाल कर रही है कि आप क्यों चिल्ला रहे हो, आप कभी कैंसिल नहीं करते क्या हमारा राइड। मामला पुलिस के पास जाने तक पहुंच गया। युवती ने कहा कि पुलिस के पास चलो। इसपर ऑटो ड्राइवर ने भी पुलिस के पास जाने की बात कही। खबर है कि पुलिस ड्राइवर को मगदी रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई शुरू हो गई है।”

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश