29.2 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयइस राज्य में स्वीपर बनने पहुंचे 46 हजार से ज्यादा ग्रेजुएट और...

इस राज्य में स्वीपर बनने पहुंचे 46 हजार से ज्यादा ग्रेजुएट और पीजी डिग्री धारक

Date:

देश में बेरोजगारी की मार: हरियाणा में नौकरी की होड़


चंडीगढ़। देश में बेरोजगारी किस कदर हावी है इसकी ताजा बानगी हरियाणा में सफाई कर्मचारी की भर्ती में देखने को मिली है। महज 15 हजार रुपए की सैलरी वाले हरियाणा कौशल रोजगार निगम में संविदा सफाई कर्मचारी पदों के लिए 46,000 से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने आवेदन किया है।हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के आकड़ों के अनुसार, छह अगस्त से दो सितंबर के बीच लगभग 39,990 स्नातक और 6,112 से अधिक स्नातकोत्तर उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 12वीं पास 1,17,144 लोगों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एचकेआरएन पूल के माध्यम से सरकारी विभाग, बोर्ड और निगमों में नियुक्त एक संविदा सफाई कर्मचारी को लगभग 15,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि इस पद के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की गलतफहमी की संभावना नहीं है। नौकरी के विवरण में स्पष्ट रूप से कार्य की प्रकृति को दर्शाया गया है। एचकेआरएन वेबसाइट पर आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एक घोषणा पत्र देना होता है, जिसमें वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्होंने नौकरी का विवरण ध्यान से पढ़ा है। इसमें सार्वजनिक स्थानों, सड़कों से कचरा हटाने का कार्य शामिल है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश