41.5 C
Indore
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिजयललिता से लेकर विजय तक, तमिल राजनीति में फिर चर्चा में आए...

जयललिता से लेकर विजय तक, तमिल राजनीति में फिर चर्चा में आए ज्योतिषाचार्य राधान पंडित, मिला बड़ा पद

Date:

तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री विजय थलापति का नया फैसला काफी चर्चा में है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार ज्योतिषाचार्य राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राधान पंडित वही नाम हैं जिन्होंने चुनाव से पहले विजय थलापति और उनकी पार्टी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। उस समय राजनीतिक विश्लेषकों के बीच विजय की नई पार्टी को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन राधान पंडित लगातार उनकी सफलता का दावा करते रहे।

सरकार गठन के दौरान भी दी थी सलाह

सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन के दौरान जब राज्यपाल की ओर से विजय के दावे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी, तब भी राधान पंडित ने उन्हें राजनीतिक रणनीति और समय को लेकर सलाह दी थी। इसके बाद विजय ने दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया और अंततः उन्हें सफलता मिली।

4 मई को विजय की ऐतिहासिक जीत के बाद राधान पंडित सबसे पहले चेन्नई स्थित उनके आवास पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं और तभी से उनके प्रभाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

कौन हैं राधान पंडित?

राधान पंडित को वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र का अनुभवी विशेषज्ञ माना जाता है। बताया जाता है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता भी बड़े राजनीतिक फैसलों से पहले उनसे सलाह लेती थीं। राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों के बीच उनका नाम लंबे समय से प्रभावशाली माना जाता रहा है।

वर्तमान में वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं और ज्योतिष से जुड़े सुझाव साझा करते रहते हैं।

राधान पंडित की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राज्य की राजनीति में सनातन और धार्मिक मुद्दों पर बहस तेज है। विपक्ष लगातार सरकार के रुख को लेकर सवाल उठा रहा है। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ज्योतिषाचार्य की एंट्री को राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश