25.1 C
Indore
Friday, April 17, 2026
Homeअन्य राज्यनमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने वाले स्टूडेंट्स पर FIR, कर्मचारी बर्खास्त,...

नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने वाले स्टूडेंट्स पर FIR, कर्मचारी बर्खास्त, पुलिस जांच में जुटी

Date:

दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन में हुई एक अश्लील घटना का वीडियो वायरल हुआ था। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद एनसीआरटीसी ने अब आधिकारिक तौर पर मुरादनगर पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें वीडियो में दिख रहे छात्र-छात्रा और वीडियो लीक करने वाले एक कर्मचारी के नाम शामिल हैं।

क्या हुआ था?

लगभग एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ जिसमें नमो भारत ट्रेन में दो युवक-युवती आपस में अश्लीलता में लिप्त दिख रहे थे। यह वीडियो ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज था, जिसे कर्मचारी ने रिकॉर्ड करके ऑनलाइन डाल दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

घटना के बाद सबसे पहले एनसीआरटीसी ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी रिषभ कुमार को बर्खास्त कर दिया था। रिषभ पर सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड करके वायरल करने का आरोप है। अब एजेंसी ने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

किस धारा में होगी कार्रवाई?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कड़ी धाराएं लगाई हैं। इनमें शामिल हैं:

  • धारा 296: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करना। इसके तहत अधिकतम तीन महीने की जेल और 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
  • धारा 77: दृश्यरति या वॉयेरिज़्म (Voyeurism) का अपराध। इसमें न्यूनतम एक साल से लेकर अधिकतम तीन साल की कैद और जुर्माना हो सकता है।
    इसके अलावा, वीडियो को ऑनलाइन डालने के लिए आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री का प्रकाशन) भी लगाई गई है।

पुलिस अब पूरी तरह जांच में जुट गई है। वीडियो में दिख रहे छात्र-छात्रा की पहचान करने के लिए ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज और टिकट के आंकड़ों की मदद से उनके यात्रा रूट के माध्यम से पहचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश