22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यबंगाल में अब बजेगा सेक्युलर गाना? बंगाल में सिंगर पर हमले की...

बंगाल में अब बजेगा सेक्युलर गाना? बंगाल में सिंगर पर हमले की कोशिश, फिमेल सिंगर का आरोप, ‘मारना चाहता था’

Date:

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती पर हमले का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह घटना भगवानपुर इलाके के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। गायिका के अनुसार जब वह बंगाल के लोकप्रिय धार्मिक गीत ‘जागो मां’ गा रही थीं तो एक शख्स ने उनसे रुकने और कोई ‘सेक्युलर’ गाना गाने को कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी, विभागीय जांच के आदेश

मामले में आरोपी महबूब मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि मलिक उसी स्कूल के मालिक हैं जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती ने पुलिस से शिकायत की कि मलिक ने न केवल उन्हें परेशान किया बल्कि उन पर हमला करने और उन्हें मारने की कोशिश भी की।

पुलिस अधिकारी मितुन डे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने में देरी के आरोपों के मद्देनजर भगवानपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

गायिका पर लगाया मनमानी का आरोप

मामले में आरोपी महबूब मलिक के भाई मसूद ने गायिका के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चूंकि यह एक स्कूल का कार्यक्रम था इसलिए गायिका से एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाने का अनुरोध किया गया था। मसूद ने गायिका पर ज्यादा पैसे की मांग करने के आरोप भी लगाए। उनके अनुसार गायिका ने स्वयं अपना प्रदर्शन रोक दिया और पुलिस स्टेशन चली गईं।

विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग

इस घटना ने जल्दी ही एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आरोपी महबूब मलिक तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है। एक भाजपा नेता ने इस घटना को हिंदू-विरोधी रवैया बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल जिहादियों के हाथों में है और वे यह तय कर रहे हैं कि कौन सा गाना गाया जाए।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश