22.7 C
Indore
Monday, August 10, 2026
Homeबड़ी खबरMP Weather Update: मध्य प्रदेश में सक्रिय हुआ प्री-मानसून, 34 जिलों में...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सक्रिय हुआ प्री-मानसून, 34 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Date:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसी को देखते हुए विभाग ने 17 जून के लिए प्रदेश के 34 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, आगर मालवा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश और बादलों की वजह से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों में जाने से बचने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।

Related Posts

spot_img
IIT Delhi Convocation

IIT Delhi Convocation: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा- लगातार सीखते...

0
IIT Delhi Convocation, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते...

मध्य प्रदेश