32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयचुनाव जीतते ही तारिक रहमान को पीएम मोदी की कॉल, क्या बदलेगा...

चुनाव जीतते ही तारिक रहमान को पीएम मोदी की कॉल, क्या बदलेगा भारत-बांग्लादेश रिश्ता

Date:

बांग्लादेश में आम चुनाव में BNP ने 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को फोन कर बधाई दी और दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की बात कही।

नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को फोन कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनसे बातचीत करके उन्हें खुशी हुई और उन्होंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने चुनाव में दमदार जीत के लिए बधाई दी और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपने सहयोग को जारी रखेगा।

चुनाव परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 299 में से 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। यह जीत पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक वापसी मानी जा रही है। दूसरी ओर जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं।

इसके अलावा नेशनल सिटीजन पार्टी को छह सीटें मिलीं। बांग्लादेश खिलाफत मजलिस को दो सीटें मिलीं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश, गण अधिकार और गण संघित को एक-एक सीट पर जीत मिली है। सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम के बाद भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दे अहम रहेंगे।

भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह नई सरकार के साथ मिलकर क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश