32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeस्वास्थ्यसर्दियों का सुपरफूड अमरूद, अब बनेगा टेस्टी पापड़ रोल—जानें आसान रेसिपी

सर्दियों का सुपरफूड अमरूद, अब बनेगा टेस्टी पापड़ रोल—जानें आसान रेसिपी

Date:

सर्दियों में मिलने वाले सुपरफूड्स में अमरूद खास जगह रखता है। एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर अमरूद को अगर आप रोज की डाइट में शामिल करें तो कई बीमारियां दूर रहती हैं। आमतौर पर अमरूद को काटकर खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बेहद स्वादिष्ट पापड़ रोल्स भी बनाए जा सकते हैं? हल्की नमक-मिर्च के साथ ये रोल्स बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इसकी रेसिपी शेयर की है।

अमरूद के पापड़ बनाने की सामग्री

अमरूद पापड़ रोल्स बनाने के लिए आपको चाहिए—पके हुए अमरूद आधा किलो, एक कप चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच सामान्य नमक, पिंक फूड कलर की कुछ बूंदें (ऑप्शनल) और एक चम्मच बटर।

ऐसे बनाएं अमरूद पापड़ रोल्स

सबसे पहले अमरूद को धोकर काटें और प्रेशर कुकर में आधा कप पानी के साथ दो सीटी आने तक पकाएं। अब इन्हें मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छलनी से छानकर बीज अलग कर दें।

इसके बाद एक पैन में यह पेस्ट डालें और इसके बराबर मात्रा में चीनी मिलाएं। इसे कुछ देर पकाएं और फिर एक चम्मच नींबू का रस डालें। अब इसमें काला नमक, लाल मिर्च, सामान्य नमक और पिंक फूड कलर डालें।

जब मिश्रण में बुलबुले उठने लगें, तब बटर डालें और तब तक पकाएं जब तक यह पैन के किनारे छोड़ने न लगे। अब एक ग्रीस की हुई ट्रे या थाली में यह मिश्रण पतला फैलाएं। ठंडा होने पर इसे लंबी स्ट्रिप्स में काटें, रोल करें और ऊपर से पिस्ता डालकर गार्निश करें। आपके स्वादिष्ट अमरूद पापड़ रोल्स तैयार हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश