32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की रोक का हल निकाला? बोले-...

ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की रोक का हल निकाला? बोले- मैं गंभीर हूं!

Date:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे देश को चौंरा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बयान दिया है कि वह तीसरी बार भी राष्ट्रपति के पद पर सेवाएं देना चाहते हैं।  ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में ये बात कही है। ट्रंप के इस बयान से साफ हो रहा है कि वह साल 2029 में अपना दूसरा कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीसरी बार देश का नेतृत्व करने की योजना बना रहे हैं।

मैं मजाक नहीं कर रहा हूं- ट्रंप

ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो से ज्यादा बार राष्ट्रपति बनने पर लगी रोक संबंधी संवैधानिक बाधा को पार करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा- ‘‘मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में विचार करना अभी काफी जल्दबाजी होगी।’’

क्या है राष्ट्रपति बनने का नियम?

दरअसल, अमेरिका में कोई शख्स दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। दरअसल, 1951 में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी.रूजवेल्ट के लगातार चार बार निर्वाचित होने के बाद अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन जोड़ा गया था। इस संशोधन में कहा गया है- ‘‘कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जाएगा।’’

मुझे काम करना पसंद है- डोनाल्ड ट्रंप

अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 82 साल के हो जाएंगे। ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह उस उम्र में भी देश की सबसे कठिन नौकरी में सेवाएं देना जारी रखना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा- ‘‘देखिए मुझे काम करना पसंद है।’’ डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की जनता उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें तीसरा कार्यकाल देने के लिए तैयार हो जाएगी। 

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश