22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यशारीरिक संबंध के दम पर नेता बनीं कमला हैरिस: ट्रंप

शारीरिक संबंध के दम पर नेता बनीं कमला हैरिस: ट्रंप

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार पर ट्रंप की भद्दी टिप्पणी


न्यूयॉर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप मर्यादा की सीमा से बाहर जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि सैन फ्रांसिस्को के पूर्व मेयर विली ब्राउन के साथ रिलेशनशिप में रहने की वजह से ही वह राजनीति में यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन पर भी भद्दी टिप्पणी की। हिलेरी के पति बिल क्लिंटन पर 1995 में वाइट हाउस की ही एक इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ शारीरिक संबंधों के आरोप लगे थे। ट्रंप ने हिलेरी और कमला हैरिस पर राजनीति में कामयाबी के लिए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने भद्दी टिप्पणी करते हुए यहां तक कह दिया, ‘बहुत अजीब है कि दोनों का ही कॅरियर शारीरिक संबंध के भरोसे बना।’

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की हो रही जमकर आलोचना

जानकारों का कहना है कि कमला हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर डोनाल्ड ट्रंप इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि उनके ऐसे बयानों की भी जमकर आलोचना हो रही है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार पर संबंधों और फिर चुप कराने के लिए बड़ी रकम देने का भी आरोप लग चुका है। इस मामले में उन्हें दोषी भी ठहराया जा चुका है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश