32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबिहारमोकामा में जेडीयू का रोड शो बना मुश्किल का सबब, ललन सिंह...

मोकामा में जेडीयू का रोड शो बना मुश्किल का सबब, ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मोकामा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में सोमवार को आयोजित रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन होने के बावजूद यह घटना जेडीयू खेमे के लिए सिरदर्द बन गई है।

मोकामा में आयोजित इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। फूलों की बारिश और ढोल नगाड़ों के बीच ललन सिंह और सम्राट चौधरी खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। लेकिन इसी दौरान रैली में तय सीमा से अधिक वाहनों के शामिल होने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने रोड शो के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो गाड़ियां जब्त

जानकारी के मुताबिक, रोड शो में शामिल गाड़ियों की विस्तृत जांच की गई। प्रशासन ने दो गाड़ियों को जब्त कर लिया है जिनमें से एक में सायरन बज रहा था। डीएम ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि हुई है और रोड शो के लिए आवेदन देने वाले आयोजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बरहपुर, मोर और शिवनार से होते हुए मोकामा तिराहा चौक तक यह भव्य रोड शो निकाला गया था।

जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार की कमान ललन सिंह और सम्राट चौधरी ने संभाली हुई है। दोनों नेताओं ने रोड शो के दौरान जनता से अपील की कि अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

अब इस केस के बाद ललन सिंह और सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव के आखिरी चरण में इस तरह की कार्रवाई का असर प्रचार अभियान पर जरूर पड़ेगा। हालांकि जेडीयू नेताओं ने साफ किया है कि उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया है और यह शिकायत विपक्ष की साजिश है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश