32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरतेजप्रताप यादव बोले, तेजस्वी अभी बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना...

तेजप्रताप यादव बोले, तेजस्वी अभी बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे, बिहार में भाई बनाम भाई की जंग तेज

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले यादव परिवार की सियासत एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार को जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी भावी योजनाओं का ऐलान किया, वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने ऐसा बयान दे दिया जिसने माहौल को और गर्म कर दिया। दोनों भाइयों के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अब खुलकर सामने आने लगी है।

जब पत्रकारों ने तेजप्रताप से पूछा कि तेजस्वी आपके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “करने दीजिए, अभी बच्चा है वो, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे।” इस एक लाइन ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर तेजप्रताप का यह बयान वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में इसे दोनों भाइयों की अंदरूनी खींचतान का नया संकेत माना जाने लगा।

राघोपुर में तेजप्रताप करेंगे चुनाव प्रचार

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे अपने चुनाव क्षेत्र महुआ के अलावा राघोपुर भी जाएंगे और अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा, “तेजस्वी मेरे क्षेत्र में प्रचार करने आए थे, मैंने भी उनके क्षेत्र में जाकर प्रचार किया है और अब फिर राघोपुर जाऊंगा। जनता का समर्थन मेरे साथ है और इस बार हम रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी तेजप्रताप ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने लालू परिवार को “एक कंपनी” बताया था। तेजप्रताप ने कहा, “कोई भी कुछ भी बोल सकता है, लेकिन हमें अपनी वाणी संयमित रखनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि वे चुनाव को मुद्दों पर लड़ रहे हैं और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए मैदान में हैं।

लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मतभेद अब किसी से छिपे नहीं हैं। तेजप्रताप पहले ही कह चुके हैं कि “हरा झंडा वाली आरजेडी फर्जी है।” उन्होंने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाकर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। अब पहले चरण की वोटिंग से पहले यादव परिवार की यह सियासी खींचतान एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए दिलचस्प मोड़ ले रही है।

बिहार की सियासत में भाई-भाई के बीच यह मुकाबला चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में नया रंग ले चुका है। जहां तेजस्वी महिलाओं के लिए माई बहिन योजना जैसी योजनाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं, वहीं तेजप्रताप अपने बेबाक बयानों और अलग राजनीतिक स्टाइल से चर्चा में बने हुए हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश