22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयभुवनेश्वर में आर्मी अफसर से मारपीट, मंगेतर का यौन उत्पीड़न, पांच पुलिसकर्मी...

भुवनेश्वर में आर्मी अफसर से मारपीट, मंगेतर का यौन उत्पीड़न, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Date:

रोड रेज की शिकायत करने पहुंचे थे थाने, पीड़िता बोली- मेरे हाथ-पैर बांधे, कपड़े उतारे, छाती पर लात मारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित भरतपुर पुलिस स्टेशन में एक आर्मी ऑफिसर से मारपीट और उनकी मंगेतर से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित आर्मी ऑफिसर के साथ रोड रेज की शिकायत दर्ज करवाने थाने गई थी। हालांकि, थाने में पुलिसकर्मियों ने उनसे पहले बदसलूकी की। फिर आर्मी ऑफिसर को लॉकअप में बंद कर दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए। पीड़ित के मुताबिक, एक पुरुष अधिकारी ने उसके अंडरगार्मेंट उतारे। फिर छाती पर लातें मारीं। फिर इंस्पेक्टर-इन-चार्ज पहुंचा और अश्लील बातें कीं। घटना 15 सितंबर की है। पुलिस ने पीड़ित को बदतमीजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 19 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत के बाद उसने ये खुलासा किया। ओडिशा पुलिस ने इंस्पेक्टर इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।पीड़िता रेस्टोरेंट बंद करके आर्मी ऑफिसर के साथ घर लौट रही थी पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 1 बजे वह अपना रेस्टोरेंट बंद करके आर्मी ऑफिसर के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस से शिकायत करने और मदद मांगने के लिए वे भरतपुर थाने पहुंचे।उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो वहां सिविल ड्रेस में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी उनसे गाली-गलौज करने लगी। थोड़ी देर एक पेट्रोलिंग गाड़ी से कुछ और पुलिसकर्मी थाने पहुंचे।पीड़ित ने बताया, ‘फिर पता नहीं क्या हुआ, उन्होंने आर्मी ऑफिसर को लॉकअप में बंद कर दिया। जब मैंने कहा कि वे आर्मी ऑफिसर को हिरासत में नहीं रख सकते, यह गैरकानूनी है, तो दो महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे बाल पकड़ लिए जोर-जोर से मारने लगीं।मेडिकल जांच में पीड़ित के साथ शारीरिक उत्पीड़न की पुष्टिपीड़ित महिला का फिलहाल एम्स-भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस वाईबी खुरानिया ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि मामले के आरोपी भरतपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (आईसीसी) दिनकृष्ण मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर बैसालिनी पांडा, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर्स सलिलामयी साहू और सागरिका रथ और कांस्टेबल बलराम हांडा को सस्पेंड किया गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश