21.1 C
Indore
Thursday, November 12, 2026
Homeबड़ी खबरमहाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, बिहार से दबोचा गया...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, बिहार से दबोचा गया कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता

Date:

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक सरगना बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। उसकी तलाश में बिहार सहित कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे बिहार से पकड़ने में सफलता हासिल की।

कई चर्चित पेपर लीक मामलों से जुड़ चुका है नाम

जांच एजेंसियों के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता का नाम देश के कई हाई-प्रोफाइल पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। वर्ष 2024 में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान भी वह चर्चा में आया था। उस समय एक मीडिया स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर पेपर लीक नेटवर्क के काम करने के तरीके और परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा से जुड़े कई दावे किए थे।

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में इससे पहले पुलिस बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था और बार-बार ठिकाने बदलकर जांच एजेंसियों को चकमा देता रहा।

पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज

पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे पेपर लीक नेटवर्क, उसमें शामिल अन्य लोगों और सिंडिकेट के संचालन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब देश के कई हिस्सों में NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्र आंदोलन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर समेत विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्र पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे माहौल में महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश