26.5 C
Indore
Saturday, July 25, 2026
Homeबड़ी खबरअनशन खत्म करने पर उठे सवालों से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले-...

अनशन खत्म करने पर उठे सवालों से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 26 दिन भूखा रहने के बाद भी देना पड़ेगा सबूत?

Date:

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद नया वीडियो जारी कर ट्रोलर्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे अनशन और शारीरिक कष्ट के बाद भी उनके आंदोलन की नीयत पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो बेहद दुखद है।

वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि 26 दिनों तक भूखे रहने के बाद आखिर उन्हें और क्या साबित करना है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब उन्हें अपने आंदोलन की सच्चाई साबित करने के लिए किसी से “चरित्र प्रमाणपत्र” भी लेना होगा।

’11 किलो वजन कम हुआ, फिर भी सवाल उठ रहे हैं’

सोनम वांगचुक ने बताया कि लंबे अनशन के दौरान उनका करीब 11 किलो वजन कम हो गया। उन्होंने कहा कि लद्दाख की ठंड से निकलकर दिल्ली की भीषण गर्मी में लगातार आंदोलन करना आसान नहीं था। इसके बावजूद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि उन्होंने अनशन किसके हाथों समाप्त किया और ऐसा क्यों किया।

उन्होंने कहा कि अनशन समाप्त करने के बाद से वह केवल तरल आहार ले रहे हैं, जिससे अब उनकी शारीरिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचनाओं और सवालों से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

केंद्रीय मंत्रियों से अनशन तुड़वाने पर दिया जवाब

वीडियो में वांगचुक ने कहा कि कुछ लोग यह पूछ रहे हैं कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में ही अनशन क्यों समाप्त किया। इस पर उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का समझौता ही करना होता, तो वह 26 दिनों तक भूखे रहने का फैसला कभी नहीं करते।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की “डील” इस तरह सार्वजनिक रूप से नहीं होती। ऐसे आरोप लगाने वालों की सोच पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

सरकार के आश्वासन के बाद खत्म किया था अनशन

गौरतलब है कि NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। सरकार की ओर से विभिन्न मुद्दों पर आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने 23 जुलाई की देर रात अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश