28.3 C
Indore
Sunday, August 9, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Date:

मध्य प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, खंडवा, खरगोन, बालाघाट और सिवनी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

अगले 72 घंटे रहेंगे महत्वपूर्ण

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले सकता है। कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच सकता है। अनुकूल परिस्थितियां बनने के कारण 15 से 18 जून के बीच मानसून तेज होने की संभावना जताई गई है।

बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की अच्छी शुरुआत खरीफ फसलों की बुवाई के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें।
  • पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • तेज हवाओं के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।
  • मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

Related Posts

spot_img
IIT Delhi Convocation

IIT Delhi Convocation: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा- लगातार सीखते...

0
IIT Delhi Convocation, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते...

मध्य प्रदेश