32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरBJP Madhya Pradesh News: इंदौर से बीजेपी की नई 'पावर तिकड़ी' मैदान...

BJP Madhya Pradesh News: इंदौर से बीजेपी की नई ‘पावर तिकड़ी’ मैदान में, इंदौर से गौरव रणदीवे बने महामंत्री

Date:

BJP Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर की धमक एक बार फिर सुनाई दी है। इस बार पार्टी ने इंदौर को अपनी रणनीतिक कमान का केंद्र बना दिया है, जहां से अब तीन बड़े चेहरे प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देने वाले हैं।

गौरव रणदीवे बने भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री

इंदौर के गौरव रणदीवे को भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे रणदीवे को अनुशासन और रणनीति का मजबूत चेहरा माना जाता है। अब वे प्रदेश स्तर पर पार्टी की नीतियों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

डॉ. निशांत खरे को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

युवा और ऊर्जावान चेहरा डॉ. निशांत खरे को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। डॉक्टर खरे की संगठन में तेज़ी से बढ़ती पहचान ने उन्हें प्रदेश की मुख्य टीम में जगह दिलाई है। यह संकेत है कि भाजपा अब अनुभव और युवा ऊर्जा दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।

पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ को फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि भाजपा अपने पुराने सिपाहियों को सम्मान देना नहीं भूलती। बरुआ का प्रदेश टीम में आना संगठन की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।

इंदौर बना संगठन की रीढ़

इस नई घोषणा के साथ इंदौर अब भाजपा की प्रदेश राजनीति का पावर सेंटर बन गया है। तीनों नेताओं का चयन यह साबित करता है कि इंदौर न केवल भाजपा के दिल में, बल्कि उसके दिमाग में भी जगह बना चुका है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश