22.1 C
Indore
Tuesday, October 6, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर हत्याकांड में आरोपी पीयूष का चौंकाने वाला बयान, हत्या के बाद...

इंदौर हत्याकांड में आरोपी पीयूष का चौंकाने वाला बयान, हत्या के बाद आरोपी ने किया तंत्र-मंत्र, पीड़िता की आत्मा से करना चाहता था बात

Date:

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एमबीए छात्रा की बेरहम हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोकिया को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस हिरासत में उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो उसके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। बेशर्मी से आरोपी ने कहा कि जो होना था वो हो गया और अब जानकर क्या करोगे।

बता दें कि यह घटना 10 फरवरी की है, लेकिन खुलासा 13 फरवरी को हुआ जब पड़ोसियों को किराए के एक मकान से तेज बदबू आने की शिकायत मिली। पुलिस जब अंदर गई तो छात्रा की निर्वस्त्र और सड़ चुकी लाश बरामद हुई। शव के गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता छात्र एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। हालांकि शादी की बात को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि छात्रा दूसरे युवकों से भी बात कर रही है। इसकी वजह से उसने गुस्से में आकर यह जघन्य अपराध किया।

हत्या के बाद शव के साथ भी किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस कदर दरिंदगी पर उतर आया था कि छात्रा की हत्या करने के बाद उसके शव के साथ भी दुष्कर्म किया। घटना के दिन 10 फरवरी को आरोपी पीयूष छात्रा को बहाने से अपने किराए के कमरे पर लेकर गया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। छात्रा ने अपनी आर्थिक परेशानी के बारे में बताया और कहा कि उसे स्कॉलरशिप के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना है।

आरोपी ने मदद का भरोसा दिलाया और बहाने से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान उसने मजाक के नाम पर छात्रा के हाथ पैर बांध दिए और फिर उसके सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से भी वार किया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

तंत्र मंत्र के जरिए आत्मा करना चाहता था बात

वारदात के बाद आरोपी मुंबई फरार हो गया था। पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार किया और पूछताछ जारी है। डीसीपी ने एक चौंकाने वाली जानकारी देते हुए बताया कि फरार रहने के दौरान आरोपी ने महाराष्ट्र के पनवेल के पास तंत्र मंत्र भी किया था। आरोपी का दावा है कि हत्या के बाद वह मानसिक तौर पर बेहद परेशान हो गया था और तंत्र मंत्र के जरिए छात्रा की आत्मा से बात करना चाहता था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के व्यवहार और बयानों से साफ जाहिर होता है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तार से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

spot_img
Supreme Court on Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के निलंबन से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, चुनाव आयोग को नोटिस

Supreme Court on Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के निलंबन से सुप्रीम...

0
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत निलंबित करने की अंतरिम मांग पर आदेश देने से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने चुनाव आयोग, CEC और अन्य चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि कानून का उल्लंघन सामने आने पर फैसले रद्द किए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश