29.4 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयतेरहवीं से लौट रहे लोगों के वाहन को बस ने मारी टक्कर,...

तेरहवीं से लौट रहे लोगों के वाहन को बस ने मारी टक्कर, 15 की मौत, कई घायल

Date:

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हाथरस में मैक्स और बस की टक्कर, 15 की मौत

हाथरस। हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष हैं। जो कि आगरा के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। शुक्रवार शाम को हाईवे पर गांव मीतई के पास हादसा हुआ। सूचना मिलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैक्स लोडर में सवार लोग तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहे थे। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मैक्स सवार लोग एक ही परिवार के थे। जो कि सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश