22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमणिपुर के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला, एक की...

मणिपुर के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला, एक की मौत, 5 घायल

Date:

बिष्णुपुर जिले में एक दिन में कुकी उग्रवादियों का दूसरा हमला

इंफाल। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका निधन 27 दिसंबर 1994 को हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी से करीब 4 किलोमीटर की दूरी से मोइरांग में रॉकेट बम से हमला किया। हमले के दौरान जिस बुजुर्ग की जान गई, वो धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ही बिष्णुपुर जिले में स्थित मोइरांग से 4 किमी दूर ट्रोंगलाओबी इलाके में रॉकेट बम से हमला हुआ था। इसमें 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मोइरांग में पहली बार बंदूक-बम से हमला हुआ है। ऐसी आशंका है कि कुकी उग्रवादियों को ड्रोन वॉरफेयर के लिए म्यांमार से टेक्निकल सपोर्ट और ट्रेनिंग मिल रही है। मणिपुर सरकार ने इन ड्रोन अटैक की जांच करने के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन किया है।

मणिपुर में पहली बार एंटी ड्रोन मशीन गन का इस्तेमाल होगा, केंद्र ने मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने पहली बार मणिपुर में एंटी ड्रोन मीडियम मशीन गन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यह फैसला 1-3 सितंबर के बीच राज्य में दो ड्रोन हमलों के बाद लिया गया है। राज्य में मार्च 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा चल रही है। ड्रोन हमले के बाद गांव के सभी 17 परिवार भागे इंफाल वेस्ट जिले के कौत्रुक गांव में ड्रोन अटैक के बाद दहशत है। यहां के सभी 17 परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। सभी अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर सुरक्षित जगहों जैसे इंफाल, खुरखुल और सेक्माई चले गए हैं। लोगों में डर है। उन्हें अंदेशा है कि एक बार फिर बड़े स्तर पर हिंसा भड़क सकती है। कौत्रुक में रहने वाले प्रियोकुमार ने बताया कि गांव में अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए हैं, जिससे डरकर सभी ने गांव छोड़ दिया है। इस बीच, कौत्रुक और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को डर है कि हिंसा भड़कने के कारण कॉलेज फिर से बंद हो सकता है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश