22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयबांग्लादेश में हादी की मौत के बाद हालात बेकाबू, इंकलाब मंच ने...

बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद हालात बेकाबू, इंकलाब मंच ने दी संसद पर कब्जे की धमकी

Date:

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। रविवार से इंकलाब मंच ने राजधानी ढाका के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। संगठन ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया है जो सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है।

इंकलाब मंच ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि ढाका के शाहबाग इलाके में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां धरने पर बैठे हैं। शनिवार को भी कई इलाकों में प्रदर्शन के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। ढाका के अलावा सिलहेट, चट्टोग्राम और कुश्तिया में भी विरोध प्रदर्शन किए गए।

मोहम्मद यूनुस सरकार को चेतावनी

शाहबाग में मौजूद इंकलाब मंच के नेता अब्दुल्ला ने कहा कि आज प्रदर्शन शाहबाग तक सीमित है लेकिन आने वाले दिनों में इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जमुना तक पहुंचने की तैयारी है। जमुना अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का आधिकारिक आवास माना जाता है।

इंकलाब मंच के नेता अल जबर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोग ठंड के बावजूद सड़कों पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है। इससे जनता का भरोसा लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हालात को गंभीरता से नहीं लेती तो आंदोलन और तेज होगा।

तख्तापलट की दी चेतावनी

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अल जबर ने तख्तापलट तक की चेतावनी दी है। उन्होंने दावा किया कि उस्मान हादी की नमाज ए जनाजा के दौरान भी हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकते थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान कुरान की आयतें पढ़ी गईं और नारे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि उस्मान हादी की गोली लगने के बाद इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश