23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयजापान की फैक्ट्री में अचानक हमला, चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आरोपी मौके...

जापान की फैक्ट्री में अचानक हमला, चाकूबाजी से मचा हड़कंप, आरोपी मौके पर गिरफ्तार

Date:

जापान में एक फैक्ट्री के अंदर हुई चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सेंट्रल जापान में स्थित एक रबर फैक्ट्री में अचानक हुए हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है।

यह घटना Shizuoka प्रांत के Mishima शहर की एक रबर फैक्ट्री में हुई। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने एक अज्ञात लिक्विड भी स्प्रे किया जिससे अफरा तफरी मच गई।

इमरजेंसी सर्विस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी तोमोहारू सुगियामा के अनुसार कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की हालत को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि हमले के तुरंत बाद आरोपी को फैक्ट्री परिसर से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और फैक्ट्री में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हमलावर की पहचान और उसके मकसद को लेकर जांच की जा रही है।

जापानी प्रशासन ने कहा है कि यह मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर ने हमला क्यों किया और लिक्विड स्प्रे करने का उद्देश्य क्या था। पुलिस और इमरजेंसी एजेंसियां मिलकर मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश