22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराजनीतिकंगना से पूछो कैसे होता है रेप : सिमरनजीत सिंह

कंगना से पूछो कैसे होता है रेप : सिमरनजीत सिंह

Date:

अभिनेत्री कंगना रनौत पर अकाली दल के नेता ने दिया विवादित बयान, कंगना ने कहा- मुझे रेप की मिल रही हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान रेप वाले विवादित बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई हैं, उनके इस बायन के विरोध में विपक्षी दल लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं। वहीं अब अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह ने कंगना पर एक विवादित बयान दिया और कहा कि कहा कि रेप को लेकर कंगना से पूछना चाहिए क्योंकि उनके रेप का काफी अनुभव है। सिमरनजीत सिंह ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है जिससे लोगों को इसके बारे में समझाया जा सके। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें (कंगना को) रेप का बहुत अनुभव है। अकाली दल के नेता के बयान ने एक नया ही विवाद खड़ा कर दिया है।

अलग देश चाहते हैं अकाली दल के नेता
सिमरनजीत सिंह ने हरियाणा में चुनाव लड़ने की अपनी घोषणा के दौरान ही कंगना को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की वकालत करने वालों को सरकार निशाने पर ले रही है। उन्होंने कहा कि सिख आजाद नहीं हैं और वे एक अलग देश की उनकी इच्छा का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि वे एक बफर स्टेट चाहते हैं, जिससे भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध को भी रोका जा सके।


कंगना ने भी किया पलटवार
अकाली दल के नेता के विवादित बयान पर अब सांसद कंगना रनौत ने पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि यह देश रेप को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां आ रही हैं कि कंगना को रेप का पता है। कंगना ने कहा कि इस तरह से मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।

तेलंगाना में बैन हो सकती है कंगना की ‘इमरजेंसी’
नई दिल्ली
। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बैन की तलवार लटक रही है। खबरें हैं कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में सरकार फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला ले सकती है। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हाल ही में एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने भी फिल्म प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा था

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश