22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात में बाढ़ से भारी तबाही, 29 की मौत, कई इलाके जलमग्न

गुजरात में बाढ़ से भारी तबाही, 29 की मौत, कई इलाके जलमग्न

Date:

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सेना तैनात

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। फिलहाल बारिश का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले कुछ दिनों से गुजरात में हो रही जोरदार बारिश के चलते गुजरात में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 29 लोगों की मौत हुई, जबकि 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर राज्य के हालात का जायजा लिया। दिल्ली में भी कल रात से भारी बारिश हो रही है। इससे दिल्ली,एनसीआर और नोएडा के कई इलाकों में पानी भर गया है। सबसे बुरी हालत अंडर पास की है। पानी भरने से सड़कों पर जाम लगा है।

गुजरात में सेना तैनात; मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमा

द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जिलों में कल पिछले 12 घंटे में 50 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई। द्वारका के भानवड में 185 मिमी बारिश हुई, यह राज्य में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा आर्मी, एयरफोर्स और कोस्टगार्ड बचाव-राहत में जुटे हैं। अब तक 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इधर, मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही। रीवा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। 30 और 31 अगस्त से एक बार फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। ये प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 28 जिलों में भारी बारिश कराएगा।

नेपाल की बारिश से बिहार परेशान

नेपाल और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से बिहार में नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, मुंगेर और वैशाली में गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इन जिलों के निचले इलाके में पानी घुस गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना में 31 अगस्त तक 76 सरकारी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा- गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों के 8 ब्लॉक में पानी भर गया है। इसलिए इन्हीं 8 ब्लॉक के स्कूलों को बंद रखा गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश