22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
HomeBlogप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की झाबुआ जिले...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की झाबुआ जिले की प्रशंसा

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से सुनी मन की बात
इंदौर 25 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में झाबुआ जिले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले के सफाईकर्मी भाई-बहनों ने वेस्ट टू वेल्थ के संदेश को सच्चाई में बदलकर दिखाया है। सफाई कामगारों ने सही तरीके से रिड्यूस-रियूज-रिसाइकिल का मंत्र अपनाया है। सफाई कामगारों की टीम ने झाबुआ के पार्क में जो कचरे से आर्ट वर्क तैयार किया है, वह अदभुत है। पर्यावरण संरक्षण के लिये यह एक सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर से मन की बात कार्यक्रम को सुना।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान 2024 के तहत झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति कविता सिंगार के निर्देशन में नगर पालिका झाबुआ के डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क में 3R (रिड्यूस-रियूज-रिसाइकिल) पार्क बनाया गया है, जिसमें शहर में उपयोग उपरांत फेंके गये वेस्ट मटेरियल से विभिन्न कलाकृतियाँ बनाई गई हैं। प्लास्टिक बाटलों, पुराने टायरों, पुराने पाइप आदि वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके हेलिकॉप्टर, तोपें, कार, जेएमसी (झाबुआ नगर पालिका लोगो), पान के पत्ते, यातायात सिंगल पाईन्ट, दीवार, पौधों हेतु क्यारीयां, गमले, बैंच, सोफे आदि की अदभुत कलाकृतियां बनाई गई हैं।
उक्त कलाकृतियां एवं सम्पूर्ण कार्य बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग के नगर पालिका झाबुआ में कार्यरत सफाई कामगारों द्वारा ही अपनी मेहनत से तैयार की गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश जायसवाल एवं टोनी मलिया के द्वारा अपने निर्देशन में व्यक्तिगत रूचि के साथ डिज़ाइन करवाया गया है। डिजाइन का कार्य सफाई जमादार सचिन कालिया एवं नितेश रमेश द्वारा किया गया है। सफाई जमादार कमलेश मन्नु, महेश बाबुलाल और अर्जुन सोहन द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं अन्य स्थलों से वेस्ट सामग्री एकत्रीकरण का कार्य किया गया और रंगाई, पेंटिंग और अन्तिम रूप देने का कार्य श्री विजय बाबूलाल एवं श्विजय घुलिया द्वारा किया गया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश