23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरतीसरा स्वास्थ्य शिविर सोमवार 9 जून को सीएम राइज स्कूल नंदानगर में

तीसरा स्वास्थ्य शिविर सोमवार 9 जून को सीएम राइज स्कूल नंदानगर में

Date:

इंदौर, 08 जून 2025 संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर असंक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग और अरविंदो मेडिकल कॉलेज द्वारा इंदौर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में तीसरा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 9 जून को सीएम राइज स्कूल नंदानगर में होगा। इसके बाद के शिविर  शासकीय कन्या विद्यालय अहिल्या नगर, कनकेश्वरी स्कूल नंदानगर, एडवांस एकेडमी निपानिया, जिला अस्पताल धार रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाणगंगा, यूपीएचसी गुमाश्ता नगर, पीएचसी स्कूल बिचौली हप्सी, खजराना गणेश मंदिर, यूपीएचसी खजराना और गांधी हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहला शिविर सन्मति स्कूल और दूसरा शिविर बाल विनय मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया था। शिविर में लोगों की हार्ट, लिवर, कैंसर, टीबी, हड्डी एवं गठिया रोग, दंत रोग, नेत्र रोगों आदि से जुड़ी जाँचें की जायेगी। शिविर में नागरिकों के खून की जांच, फाइब्रोस्कैन, ईको, चेस्ट एक्सरे, ईसीजी, मैमोग्राफी, पेपस्मियर, टीबी चेस्ट स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, पल्मोनरी, रूमेटोलॉजी आदि जांचें नि:शुल्क की जायेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का नि:शुल्क उपचार करेंगे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश