23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयहरियाणा विधानसभा चुनाव : आप की नही मिला कांग्रेस का साथ!

हरियाणा विधानसभा चुनाव : आप की नही मिला कांग्रेस का साथ!

Date:

दोनों दलों के बीच नहीं बनी सीट शेयरिंग पर सहमति, 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी आप, सपा का विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। अब दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस के रुख को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने 50 सीटों पर लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, इसे लेकर दोनों पार्टियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस बीच, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमने आलाकमान को कह दिया है कि पार्टी राज्य में आप के बिना भी चुनाव लड़ने में सक्षम है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 10 सीटें मांगी हैं, लेकिन कांग्रेस तीन सीटें देना चाहती है। साथ ही एक शर्त भी लगाई कि आप शहरी क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव लड़े। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है, इसलिए इन राज्यों की बॉर्डर से सटी सीटें हमें दी जाएं। कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है। दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा समेत कुछ कांग्रेस नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।अब फैसला राहुल करेंगे…हालांकि, अब इस मामले में अंतिम फैसला राहुल गांधी पर आकर टिक गया है। गठबंधन को लेकर बोले आप नेता राघव चड्ढा,कहा, ‘बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि हरियाणा और देश के हित में गठबंधन बनेगा।’ उधर, समाजवादी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा की।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश