32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर कलेक्टर ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन से अटेंडेंस की व्यवस्था हुई लागू

इंदौर कलेक्टर ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन से अटेंडेंस की व्यवस्था हुई लागू

Date:

प्रशासनिक संकुल में लगाई गई 6 बायोमैट्रिक थंब मशीन
—-
सभी विभागों के कर्मचारियों की भी अब ऐसे ही होगी अटेंडेंस
इंदौर, 02 सितम्बर 2024
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार आज 02 सितम्बर 2024 से कलेक्टर कार्यालय और इससे लगे सैटेलाइट भवन में बायोमेट्रिक मशीनों द्वारा हाज़िरी सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था आज से लागू हो गई है। अटेंडेंस दर्ज करने के लिए कुल 6 बायोमेट्रिक थंब मशीनें लगाई गई है।
सभी शासकीय विभागों के कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यालय उपस्थित होना होगा और अपने अंगूठे की निशानी दर्ज करानी होगी। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुश्री मोनिका कटारे ने बताया है कि कलेक्टर कार्यालय सहित सैटेलाइट भवन में कुल 6 बायोमेट्रिक मशीनों की स्थापना कर दी गई है। सभी शासकीय विभागों के कर्मचारियों को कार्यालय छोड़ते वक़्त भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसी आधार पर शासकीय सेवकों का वेतन आहरित किया जायेगा। ऐसी ही व्यवस्था अन्य विभागों में भी लागू की जायेगी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश