23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर से उड़े इंडिगो विमान के वॉशरूम में लिखा था ‘विस्फोट @...

जबलपुर से उड़े इंडिगो विमान के वॉशरूम में लिखा था ‘विस्फोट @ 9:00 पूर्वाह्न’, मचा हड़कंप

Date:

नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, छह घंटे बाद हैदराबाद रवाना

जबलपुर। जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ी फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी कराई गई। दरअसल, फ्लाइट के वॉशरूम में लिखा था ‘विस्फोट @ 9:00 पूर्वाह्न’। जिसके बाद फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। यहां विमान की जांच पड़ताल की गई। जिसमें कुछ नहीं मिला। जिसके बाद शाम को फ्लाइट हैदराबाद के लिए रवाना कर दी गई। दरअसल, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से रविवार सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7308 ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इसे 9:40 पर हैदराबाद में उतरना था। लेकिन 9:10 पर नागपुर एयरपोर्ट पर इसे लैंड कराया गया। इंडिगो की मैनेजर ने कहा- विमान में 69 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल एक मेंबर वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। सुरक्षा टीम इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?

करीब सवा 6 घंटे तक नागपुर में रुकी रही फ्लाइट

नागपुर में ये फ्लाइट करीब सवा 6 घंटे तक रुकी रही। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने फ्लाइट में मौजूद 69 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर से पूछताछ की। फ्लाइट के भीतर रखे सामान की भी जांच की। इस दौरान बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ सीआईएसएफ के साथ महाराष्ट्र पुलिस भी मौजूद रही। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर नीरज कुमार ने बताया- नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि बम की खबर पूरी तरह से अफवाह थी। हालांकि, जांच जारी है, किसने और क्यों इस तरह की प्लेन में अफवाह फैलाई थी, पता कर रहे हैं। नागपुर में फ्लाइट की अच्छे से जांच पड़ताल की गई। उसमें कुछ भी नहीं मिला। कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। जिसके बाद फ्लाइट को दोपहर 3.30 बजे हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट शाम करीब 5.30 बजे हैदराबाद पहुंची।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश