23.1 C
Indore
Saturday, February 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरदूषित पानी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, आयुक्त सख्त, उपयंत्री का वेतन...

दूषित पानी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, आयुक्त सख्त, उपयंत्री का वेतन काटने के आदेश

Date:

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सीटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, जलसुनवाई की झोनवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप, समस्त झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सीटीपीटी, ड्रेनेज, जलप्रदाय एवं अमृत विभाग से संबंधित ईई, एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आयुक्त सिंघल द्वारा नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवरेज व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, संकल्प से समाधान, तथा मंगलवार को आयोजित जल सुनवाई में प्राप्त शिकायतों की झोनवार विस्तृत समीक्षा की गई।

दूषित पानी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

नगर आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जलप्रदाय, सीवरेज लाइन, इंदौर 311 एप और सीएम हेल्पलाइन मैं प्राप्त दूषित पानी, पानी नहीं आने आदि की लंबित शिकायतों की झोनवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान झोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 43 के श्रीनगर क्षेत्र में दूषित पानी की लंबित शिकायत का समय पर निराकरण नहीं करने पर झोन क्रमांक 10 के उपयंत्री महेश जोशी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने निर्देशित किया कि 07 दिनों से ज्यादा शिकायतें लंबित ना रहे। शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त सिंघल द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान शहर की ऐसी कॉलोनी जिनके द्वारा एसटीपी का उपयोग ठीक से नहीं किया जा रहा है, ऐसी कॉलोनी की लिस्ट तैयार करते हुए, झोनल अधिकारी एवं सीएसआई एवं संबंधित अधिकारी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जलसुनवाई, संकल्प से समाधान शिविर, जनता चौपाल में प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए, समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

दूषित पानी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान समस्त झोनल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम स्तर से किये जा रहे विकास कार्य एवं संधारण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ‌ ही रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता के साथ करें, ताकि कार्यस्थल के आसपास यातायात प्रभावित न हो।

आयुक्त ने शहर में यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिया कि चौराहों के लेफ्ट टर्न एवं जंक्शन एरिया में अगर किसी प्रकार का सुधार एवं साधारण कार्य किया जा रहा है तो उसको समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि उस क्षेत्र का यातायात प्रभावित ना हो।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश