33.1 C
Indore
Saturday, October 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरनवागत आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

नवागत आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

Date:


इंदौर, 14 फरवरी 2026: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनीष सिंह ने गुरुवार को आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

मनीष सिंह

आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।

Related Posts

spot_img
टाटा नमक: 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक की शुरुआत, मिथापुर के प्लांट से घर-घर तक कैसे पहुंचा टाटा नमक

टाटा नमक: 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक की शुरुआत, मिथापुर के...

0
टाटा नमक की जड़ें 1944 में गुजरात के मिथापुर में टाटा केमिकल्स के प्लांट से निकले नमक तक जाती हैं। 1983 में पैकेटबंद आयोडीनयुक्त नमक के रूप में लॉन्च के समय खुले नमक के आदी ग्राहकों को इसकी जरूरत समझाना चुनौती था। कंपनी ने जागरूकता अभियान चलाया और बाद में रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों में भी विस्तार किया।

मध्य प्रदेश