29.2 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeसिनेमा10 साल से लापता बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर की कहानी फिर चर्चा...

10 साल से लापता बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर की कहानी फिर चर्चा में, कैसे अचानक गायब हो गए विशाल

Date:

बॉलीवुड में कई कलाकार आते हैं और अपनी याद छोड़ जाते हैं, लेकिन एक कलाकार ऐसा भी है जो एक दशक से गायब है और अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। यह कलाकार विशाल ठक्कर हैं, जिन्होंने फिल्म चांदनी बार से अपने करियर की शुरुआत की थी और कई फिल्मों व टीवी शोज में नजर आए थे। लेकिन 31 दिसंबर 2015 की रात विशाल घर से निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे।

विशाल का नाम उस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब वे संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आए। फिल्म में उन्होंने करण का किरदार निभाया था, जो प्यार में धोखा खाने के बाद आत्महत्या की कोशिश करता है और फिर संजय दत्त उसके जीवन को नई दिशा देते हैं। यह किरदार लोगों को आज भी याद है।

कैसे अचानक गायब हो गए विशाल

विशाल मुंबई में अपने माता पिता के साथ रहते थे। 31 दिसंबर 2015 की शाम उन्होंने माता पिता को न्यू ईयर की रात फिल्म देखने चलने के लिए कहा, लेकिन घरवाले थके होने के कारण नहीं गए और उन्हें दोस्तों के साथ फिल्म देखने भेज दिया। विशाल स्टार वॉर्स देखने गए थे और उन्होंने फिल्म से जुड़ा पोस्ट अपने फेसबुक पर किया था। यही वह आखिरी निशान था जो दुनिया ने उनसे देखा।

इसके बाद विशाल कभी घर लौटे ही नहीं। जब 6 जनवरी तक वे घर नहीं आए तो परिवार ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। दोस्तों से पूछताछ की। गर्लफ्रेंड से सवाल किए। लेकिन विशाल का एक भी सुराग नहीं मिला। न उनका फोन मिला, न कोई लोकेशन, न कोई सीसीटीवी फुटेज।

कई टीवी शोज में भी किया काम

विशाल ठक्कर ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी अच्छा काम किया था। वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा और गीत हुई सबसे पराई जैसे पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुके थे। फिल्मों में चांदनी बार और टैंगो चार्ली में भी उन्होंने काम किया।

अब भी परिवार कर रहा है इंतजार

आज दस साल से ज्यादा समय हो चुका है। परिवार अभी भी उम्मीद लगाए बैठा है कि शायद कभी कोई खबर आएगी। विशाल का मामला मुंबई पुलिस के लिए भी रहस्य बन गया है। न कोई हिंट मिला, न कोई क्लू।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश