32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeसिनेमासेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज...

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया, पति पर गंभीर आरोप

Date:

Celina Jaitly Domestic Violence Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का गंभीर केस दर्ज कराया है। शिकायत अंधेरी की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में पेश की गई, जहां कोर्ट ने ऑस्ट्रियन एंटरप्रेन्योर और होटल मालिक हाग को नोटिस भेज दिया है। सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की गई है।

सेलिना ने आरोप लगाया कि शादी के कई साल बाद भी उन्हें पति की तरफ से लगातार मानसिक, शारीरिक, यौन और वर्बल अब्यूज सहना पड़ा। याचिका में कहा गया कि हाग का स्वभाव गुस्सैल है, वह शराब पीते हैं और अपनी मर्ज़ी थोपने की प्रवृत्ति रखते हैं। इसी वजह से सेलिना को ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत वापस आना पड़ा।

सेलिना और पीटर हाग की शादी 2011 में हुई थी। एक साल बाद दोनों पहली बार जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की दिल की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई। इस दौरान सेलिना लगातार पारिवारिक मानसिक तनाव में रहीं।

याचिका के अनुसार, इस साल अगस्त में हाग ने ऑस्ट्रिया की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की है। इसके जवाब में सेलिना ने भारत में केस दायर कर 50 करोड़ रुपये मुआवजा और हर महीने 10 लाख रुपये मेंटेनेंस की मांग की है।

हाल ही में सेलिना अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली के मामले के कारण भी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने दावा किया था कि उनके भाई को UAE में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है। इस मामले को उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ बताया था।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश