32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeराजनीतिआर्मी पर सरकार के पक्ष में बोलने का दबाव -रेणुका चौधरी, भाजपा...

आर्मी पर सरकार के पक्ष में बोलने का दबाव -रेणुका चौधरी, भाजपा ने आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया

Date:

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि सेना के अधिकारियों पर सरकार के पक्ष में बोलने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे बेहद डरावनी स्थिति बताया।

रेणुका चौधरी का कहना है कि सेना के लोग मजबूरी में बयान दे रहे हैं और यह किसी भी लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उनके अनुसार यह हालात बेहद खतरनाक दिशा की ओर इशारा करते हैं और इस पर गंभीर चर्चा की जरूरत है।

भाजपा ने इस बयान को तुरंत खारिज कर दिया। भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि रेणुका चौधरी का आरोप दुर्भावनापूर्ण है और इससे देश की सैन्य संस्थाओं पर अनावश्यक सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना पर टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश करती है। केसवन ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से सेना विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस के नेताओं ने सेना प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

रेणुका चौधरी पिछले दिनों भी चर्चा में आई थीं। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वह एक कुत्ता लेकर संसद भवन परिसर पहुंच गई थीं। इस कदम को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई थी। मीडिया ने जब उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि जानवर से किसी को नुकसान नहीं होता। उन्होंने तंज किया कि असली खतरा उन लोगों से है जो संसद के भीतर बैठे हैं और दूसरों को चोट पहुंचाते हैं। उस बयान के बाद भी काफी हंगामा हुआ था और अब उनके नए बयान ने राजनीति को फिर गर्म कर दिया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश