28.8 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश: जावरा में कुरान जलाने को लेकर तनाव, रिटायर्ड शिक्षिका पर...

मध्य प्रदेश: जावरा में कुरान जलाने को लेकर तनाव, रिटायर्ड शिक्षिका पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज

Date:

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में एक विवादित घटना ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया है। जावरा में गुरुवार को कथित रूप से पवित्र कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और थाने का घेराव किया।

घटना हुसैन टेकरी क्षेत्र में हुई, जहां रिटायर्ड शिक्षिका अतिया खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने कुरान जलाई। पुलिस से पूछताछ में शिक्षिका ने दावा किया कि वह पुरानी किताबों का ढेर जला रही थीं और उन्हें नहीं पता था कि उसमें कुरान की एक प्रति भी है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से कुरान जलते देखा और जली हुई किताब का सबूत भी सुरक्षित रख लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता शाहीन हुसैन की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया है। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने देरी से कार्रवाई की।

रतलाम जिले के एएसपी राकेश खाखा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। उधर, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पर्याप्त बल तैनात किया है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश