22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबर'शराब पिलाकर बनाए फोटो-वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल', देवास के युवक ने पुलिस...

‘शराब पिलाकर बनाए फोटो-वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल’, देवास के युवक ने पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज

Date:

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। नहार दरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवती पर युवक को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़ित भावेश ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि परिधि नामदेव नाम की युवती ने दोस्ती के बहाने उसे फंसाया और फिर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

पीड़ित के अनुसार, युवती ने उसे शराब पिलाकर अशोभनीय सामग्री बनाई और फिर उसे लाखों रुपये और जमीन में हिस्सा देने की मांग करने लगी। लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों के साथ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

युवती पर पहले से मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवती पर पहले भी ऐसे ही एक मामला दर्ज है। देवास एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के खतरे की ओर इशारा करता है। पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश