32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरपीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की भाजपा, राहुल गांधी से की...

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की भाजपा, राहुल गांधी से की सार्वजनिक माफी की मांग

Date:

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे देश के करोड़ों लोगों का अपमान करार दिया है। पार्टी ने कांग्रेस नेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है।

भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी अराजकतावादी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा मजबूत की, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाई।

नितिन नवीन ने कहा कि ऐसे नेता के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ताओं का हमला

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के लिए विदेशी और राष्ट्र-विरोधी ताकतों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल देश की जनता का अपमान है।

वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर भी कांग्रेस लगातार उन्हें निशाना बनाती रही है।

बयान के बाद बढ़ी सियासी गर्मी

राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगातार हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पूरे विवाद पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश