34.7 C
Indore
Monday, June 8, 2026
Homeबड़ी खबरPetrol-Diesel-LPG Price Hike: पेट्रोल, डीजल, LPG और CNG के दामों में लगातार...

Petrol-Diesel-LPG Price Hike: पेट्रोल, डीजल, LPG और CNG के दामों में लगातार बढ़ोतरी, आम आदमी का बजट बिगड़ा

Date:

Petrol-Diesel-LPG Price Hike: ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर वाहन चलाने से लेकर घर का खाना बनाने तक हर जगह खर्च बढ़ गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर पहुंची थीं, लेकिन उस समय पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। इसके विपरीत मई 2026 से ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। चार अलग-अलग बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर पर भी बढ़ा बोझ

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लंबे समय तक स्थिर बनी हुई थीं। दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर करीब एक साल से अधिक समय तक 853 रुपये में उपलब्ध था।

हालांकि फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेजी आ गई। कच्चे तेल की कीमतें 125 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं।

आमतौर पर एलपीजी की कीमतों में बदलाव महीने की पहली तारीख को होता है, लेकिन इस बार 1 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए। इसके बाद 7 मार्च को तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इससे दिल्ली में सिलेंडर का दाम 913 रुपये पहुंच गया।

इसके तीन महीने बाद फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो चुकी है। इस तरह कुछ ही महीनों में घरेलू सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो गया।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को इससे भी बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2026 में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1740.50 रुपये का था।

1 मार्च को इसकी कीमत 28 रुपये बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई। इसके बाद 7 मार्च को इसमें 114.50 रुपये की और बढ़ोतरी हुई और कीमत 1883 रुपये तक पहुंच गई।

1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2078.50 रुपये हो गए। इसके बाद भी कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही और अब यह सिलेंडर 3113.50 रुपये तक पहुंच चुका है। यानी तीन महीनों में इसकी कीमत कुल 1373 रुपये बढ़ गई।

CNG भी हुई महंगी

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। शनिवार को सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया, जो दस दिनों से भी कम समय में तीसरी बढ़ोतरी है।

दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़कर 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। गुरुग्राम में सीएनजी 86.12 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।

इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और 17 मई को 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से सीएनजी वाहन चालकों और सार्वजनिक परिवहन पर भी असर पड़ रहा है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश