22.6 C
Indore
Monday, August 10, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरMP News: NEET परीक्षा देकर नहीं लौटी छात्रा, अगले दिन नर्मदा नदी...

MP News: NEET परीक्षा देकर नहीं लौटी छात्रा, अगले दिन नर्मदा नदी में मिला शव

Date:

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG देने गई 18 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई और अगले दिन उसका शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक छात्रा की पहचान इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र निवासी निक्की यादव के रूप में हुई है। वह डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

परीक्षा देने गई थी, फिर नहीं लौटी

जानकारी के मुताबिक, रविवार को निक्की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। उसका परीक्षा केंद्र मऊ क्षेत्र में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

नर्मदा नदी में मिला शव

छात्रा की तलाश के बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ है। शव के पास मिले पहचान दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान निक्की यादव के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान की गई।

परिजनों के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद निक्की ने किसी अन्य छात्रा के मोबाइल फोन से अपनी मां को कॉल किया था। उसने बताया था कि उसका मोबाइल फोन बंद हो गया है और वह जल्द घर लौट आएगी।

इसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। यही बातचीत अब जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।

डॉक्टर बनने का था सपना

परिवार के मुताबिक निक्की पढ़ाई में काफी अच्छी थी और मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती थी। वह लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और परीक्षा को लेकर गंभीर भी थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस छात्रा की परीक्षा केंद्र से लेकर उसकी अंतिम लोकेशन तक की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि परीक्षा के बाद छात्रा किन लोगों के संपर्क में थी और वह नर्मदा नदी तक कैसे पहुंची।

Related Posts

spot_img
IIT Delhi Convocation

IIT Delhi Convocation: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा- लगातार सीखते...

0
IIT Delhi Convocation, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते...

मध्य प्रदेश