32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबरLadli Behna Yojana: CM मोहन यादव ने दी बहनों को दिवाली गिफ्ट,...

Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव ने दी बहनों को दिवाली गिफ्ट, अब मिलेंगे इतने रुपए हर महीने

Date:

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दी है। अब महिलाओं को पहले की तरह 1250 नहीं, बल्कि 250 रुपए अधिक मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर में महिला सम्मेलन के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब से ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की बड़ी पहल है।

1.26 करोड़ महिलाओं को मिला 1541 करोड़

श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। यह राशि योजना की 29वीं किस्त के रूप में दी गई। CM ने कहा कि “भाईदूज और दिवाली का त्योहार बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।”

भाईदूज पर मिलेंगे 250 रुपए अतिरिक्त

सरकार ने इस बार दिवाली के अवसर पर एक और तोहफा देने का फैसला किया है। CM ने बताया कि रविवार को महिलाओं के खातों में फिलहाल 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, जबकि अतिरिक्त 250 रुपए भाईदूज यानी 23 अक्टूबर को भेजे जाएंगे। इससे कुल राशि 1500 रुपए हो जाएगी।

बता दें कि ‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत 10 जून 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे। इसके बाद इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब CM मोहन यादव ने इसे 1500 रुपए प्रति माह कर दिया है।

महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

CM मोहन यादव ने कहा कि “राज्य सरकार बहनों के कल्याण और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है और दिवाली का यह पर्व उनके लिए ‘खुशियों की नई रोशनी’ लेकर आया है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश